UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जल्द, छात्रों की बढ़ी बेचैनी

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जल्द, छात्रों की बढ़ी बेचैनी

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की तरफ से जल्द ही रिजल्ट की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में इस बार 54 लाख 38 हज़ार छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अगले दो दिनों में आपका परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिया जाएगा।

UP Board Result 2025
UP Board Result 2025

छात्र सीधे देख पाएंगे रिजल्ट

यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया, जिसमें हाई स्कूल में 27.40 लाख छात्र और इंटरमीडिएट में 26.98 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डायरेक्ट लिंक प्रदान किया जाएगा।

अफ़वाह पर ना दें ध्यान

यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए सचिव भगवती सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण अपडेट केवल और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही प्रदान की जाएगी। रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए छात्र और पर जाकर देख पाएंगे। इन वेबसाइट्स पर ही डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया जाएगा।

रिजल्ट से पहले होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस:

यूपी बोर्ड परिणाम 2025 जारी होने से पहले बोर्ड की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसके बाद आपका रिजल्ट जारी किया जाएगा। 18 अप्रैल के बाद यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम की तारीख का ऐलान कभी भी हो सकता है। तारीखों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसमें तारीख और समय बताया जाएगा।

Read More:-

CTET July 2025 Latest News: सीटेट जुलाई 2025 नोटिफिकेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट

Post a Comment

أحدث أقدم